6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फायर उपकरण बंद तो होगी कार्रवाई, अब 15 दिन में होगी फायर एनओसी रिन्यूअल

Nagar Nigam Jaipur: वैशाली नगर में नया फायर स्टेशन बनेगा। इसे लेकर ग्रेटर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। इससे पहले फायर स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित की जाएगी। यह निर्णय फायर समिति की बैठक में लिया गया।

2 min read
Google source verification
w_pm.jpg

जयपुर। वैशाली नगर में नया फायर स्टेशन बनेगा। इसे लेकर ग्रेटर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। इससे पहले फायर स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित की जाएगी। यह निर्णय फायर समिति की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही अब 15 दिन में फायर एनओसी का नवीनीकरण किया जाएगा।

फायर समिति बैठक में फायर प्रशिक्षण केन्द्र को लेकर भी चर्चा हुई। इसके लिए सांगानेर में जमीन आवंटन कराने को लेकर सरकार को पत्र लिख जाएगा। बैठक में इसके लिए प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं स्थानीय निकायों में जमा फायर सैस को नगर निगम को हस्तांतरित करवाने के लिए भी चर्चा की गई।

सरकार को प्रस्ताव भिजवाने पर चर्चा
समिति अध्यक्ष पारस जैन ने बताया कि फायर प्रशिक्षण केन्द्र खोलने के लिए सांगानेर में भूमि आवंटन करवाये के संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाने पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही वैशाली नगर फायर स्टेशन के लिए जगह चिन्हित करवाकर नया अग्निशमन केन्द्र बनाने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय निकाय विभाग में जमा फायर सैस को नगर निगम ग्रेटर जयपुर में हस्तान्तरित करवाये को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया है।

फायर स्टेशनों पर सुविधाएं होंगी विकसित
बैठक में फायर एनओसी के सरलीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। अब फायर एनओसी नवीनीकरण की प्रक्रिया 15 दिन में पूरी कर ली जाएगी। वहीं फायर स्टेशन पर निर्माण कार्य और अन्य कई सुविधा क्षेत्र डेवलप करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में 10 फायर वाहन खरीदने को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया।

यह भी पढ़ें : आईएएस ने की पहल तो सुरक्षा जैकेट में नजर आने लगे सफाईकर्मी, धरातल पर भी असर

फायर उपकरणों की होगी जांच
फायर उपायुक्त सरिता चौधरी ने बताया कि समिति ने एएफओ से सभी जोनों का सर्वे करवाकर जो भी प्रतिष्ठान, हाॅस्पिटल आदि फायर के दायरे में आते हैं, उन सभी को फायर एनओसी के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिन प्रतिष्ठानों, हाॅस्पिटल आदि ने एनओसी ले रखी है, लेकिन फायर उपकरण क्रियाशील नहीं है, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग