
Grooms Came in Clean Shave
चौथकाबरवाड़ा. कस्बे में स्थित अखिल भारतीय कुमावत समाज धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन में आठ जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं समाज के निर्णय के तहत सभी दूल्हे क्लीन शेव में नजर आए। साथ ही सभी ने एक साथ सामूहिक रूप से तोरण मारे। इससे पहले सभी की सामूहिक रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर परिक्रमा लगाई। इस अवसर पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक अशोक बैरवा ने भी विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
चौथ का बरवाड़ा में कुमावत समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में 8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे हैं। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन चौराहे से भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा मुख्य बाजार होती हुई कुमावत धर्मशाला पहुंची। जहां पर सबसे पहले सभी दूल्हों ने सामूहिक रूप से तोरण मारने की रस्म अदायगी की।
इसके बाद चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में वरमाला का कार्यक्रम हुआ तथा समाज की धर्मशाला में सभी का फेरो का कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। इस दौरान समाज के निर्णय के तहत सभी दूल्हे क्लीन शेव में नजर आए। सम्मेलन में आए दूल्हों ने बताया कि समाज के निर्णय तथा पाश्चात्य संस्कृति को दूर करने के लिए उन्होंने क्लीन शेव का निर्णय अमल में लिया। विधायक अशोक बैरवा ने सभी को आशीर्वाद देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विमल कुमार मीणा, बसंती लाल सैनी, पावडेरा सरपंच लक्ष्मी मीणा तथा समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
06 May 2023 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
