
picture
Train News: खबर राजस्थान के सिरोही जिले से है। सिरोही जिले से होकर गुजरने वाली एक ट्रेन में गांजे से भरा हुआ बैग मिला है। बैग किसका था इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं मिली, लेकिन जब पुलिस ने बैग संभाला और जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसमें गांजा भरा हुआ है। पुलिस का मानना है कि किसी न किसी स्टेशन पर इस बैग को उतारा जाना था। संभव है कि बैग में जिसका सामान था वह ट्रेन में ही हो या फिर दूसरे किसी कोच में सफर कर रहा हो। फिलहाल इस बारे में पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। जीआरपी थाना पुलिस सिरोही ने ये एक्शन लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरी - अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन में एक काले रंग का बैग रखा हुआ था। बैग को लेकर लोगों में डर बढ़ता जा रहा था। ट्रेन जब आबू रोड रेलवे स्टेशन पहुंची तो किसी ने जीआरपी को सूचना दे दी दी कि काले रंग का एक बैग बोगी में रखा है। यह बैग लावारिस हो सकता है और इस बैग कुछ आपत्तिजनक सामान हो सकता है। जीआरपी ने इसकी सूचना अपने अफसरों को दी और सुरक्षा मापदंड को पूरा करते हुए बैग को नीचे उतार दिया।
उसकी जांच की तो गई तो उसमें से कागज के कार्टन निकले। उनको खोला गया तो पता चला कि उनमें गांजा भरा हुआ है। गांजे का वजन करीब छह किलो था और इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए होने का अनुमान है। यह ट्रेन में किसने रखा और किसके पास इसे पहुंचाना था, इसकी जांच की जा रही है।
Published on:
27 Nov 2023 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
