13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gurmeet Kunnar Death: गुरमीत सिंह कुन्नर ने मांगा था बेटे के लिए टिकट, बोले थे- बेटे को टिकट दे दें तो मेरा पिंड छूटे

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब कुछ दिन बाकी बचे है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है। अब 199 सीटों पर चुनाव होंगे। कुन्नर लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था
less than 1 minute read
Google source verification
Gurmeet Kunnar Death: गुरमीत सिंह कुन्नर ने मांगा था बेटे के लिए टिकट, बोले थे- बेटे को टिकट दे दें तो मेरा पिंड छूटे

Gurmeet Kunnar Death: गुरमीत सिंह कुन्नर ने मांगा था बेटे के लिए टिकट, बोले थे- बेटे को टिकट दे दें तो मेरा पिंड छूटे

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब कुछ दिन बाकी बचे है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है। अब 199 सीटों पर चुनाव होंगे। कुन्नर लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों जब टिकट दिए जा रहे थे तब गुरमीत सिंह अपने बेटे रूपेंद्र सिंह कुन्नर के लिए टिकट मांग रहे थे।

कांग्रेस वॉर रूम में फीडबैक बैठकों के दौरान सितंबर में कुन्नर ने वरिष्ठ नेताओं से मिलकर बेटे को टिकट देने की मांग की थी। कुन्नर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि बेटे को टिकट दे दें तो मेरा पिंड छूटे। श्रीकरणपुर में इतने साल तक दूसरा कोई दावेदार रहा ही नहीं, सब घिस गए। लेकिन अब गुरमीत सिंह के निधन के बाद इस सीट पर आने वाले समय में उपचुनाव होगा। जिसे लेकर माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से गुरमीत सिंह के बेटे रूपेंद्र सिंह को कांग्रेस से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : जब कांग्रेस ने नहीं दिया था टिकट तो कुन्नर ने बागी होकर दिखाई थी ताकत, सबसे पहले जीता था सरपंच का चुनाव


बता दें कि गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। कुन्नर को किडनी में तकलीफ के चलते एम्स दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात को उनकी मृत्यु हो गई। पिछली सरकार के दौरान कुन्नर ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी और मंत्री भी बने थे। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में गुरमीत सिंह कुन्नर ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी से था।