24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

No video available

गुरु पुष्य नक्षत्र: गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य गणपति का हुआ पंचामृत अभिषेक, मोदकों का लगाया भोग

सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग के संयोग में आज गुरु पुष्य नक्षत्र में शहरभर के गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य भगवान गजानन का पंचामृत अभिषेक किया गया।

Google source verification

जयपुर. सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग के संयोग में आज गुरु पुष्य नक्षत्र में शहरभर के गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य भगवान गजानन का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। इस मौके पर गणेशजी का मनमोहक शृंगार भी किया गया। मोदक भोग अर्पित कर भक्तों को प्रसाद व रक्षा सूत्र बांटे गए। इसके बाद गणेशजी को फूल बंगले में विराजमान किया गया। मंदिरों के बाहर नए वाहनों की पूजन करवाने वालों की भी भीड़ रही।

मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान गजानन का पंचामृत अभिषेक किया गया। उसके बाद गुलाब जल, केवड़ा जल एवं गंगा जल से स्नान कराया गया। भगवान को नवीन पोशाक धारण करवाकर मोदक अर्पित किए गए।

सूरजपोल बाजार स्थित श्वेत सिद्धि विनायक गणेशजी मंदिर में गणेशजी का वेदमंत्रों के बीच दुग्धाभिषेक किया गया। मंदिर पं. नलिन शर्मा के सान्निध्य में महालक्ष्मी की प्राप्ति के लिए हवन किया गया। इसके बाद मूंग के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद बांटा गया।

ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित दाहिनी सूूड वाले नहर के गणेशजी मंदिर में महंत पं जय शर्मा के सान्निध्य में श्री गणपति अथर्वशीर्ष और श्री गणपति अष्टोत्तरशत नामावली से गणेशजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद नवीन पोशाक धारण करवाकर शृंगार किया गया।

चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में पूज्य गणेश जी का दुग्धाभिषेक किया गया। नवीन पोशाक धारण कराकर फूल बंगला झांकी सजाई गई। गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ कर गणेश सहस्त्रनामावली से प्रथम पूज्य को मोदक अर्पित किए गए।