9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hanuman Jayanti 2024: ये हैं राजस्थान के 4 प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं भक्त

Hanuman Jayanti 2024: राजस्थान के कई हनुमान मंदिर प्रसिद्ध है और उनसे जुड़ी कई मान्यताएं भी है। इन चमत्कारी मंदिरों के गहरे इतिहास के साथ भक्तों की कई आस्थाएं जुड़ी हुई है। ऐसे में हनुमान जयंती के अवसर पर राजस्थान के इन 4 मंदिरों में दर्शन करने वाले की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Apr 23, 2024

Hanuman Jayanti 2024: राजस्थान के कई हनुमान मंदिर प्रसिद्ध है और उनसे जुड़ी कई मान्यताएं भी है। इन चमत्कारी मंदिरों के गहरे इतिहास के साथ भक्तों की कई आस्थाएं जुड़ी हुई है। ऐसे में हनुमान जयंती के अवसर पर राजस्थान के इन 4 मंदिरों में दर्शन करने वाले की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

  1. सालासर बालाजी मंदिर, चूरूसालासर बालाजी मंदिर राजस्थान के चूरू जिले में स्थित है और यह हनुमान मंदिर राजस्थान ही नहीं देश-विदेश के भक्तों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है। माना जाता है कि इस मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेष रूप से हनुमान जयंती के दिन यहां बड़ी संख्या में भक्त जुटते हैं। सालासर बालाजी मंदिर में श्री बालाजी की भव्य प्रतिमा सोने के सिंहासन पर विराजमान है। इसके ऊपरी भाग में श्रीराम दरबार और निचले भाग में श्रीराम के चरणों में दाढ़ी-मूंछ से सुशोभित हनुमानजी श्री बालाजी के रूप में विराजमान है। बताया जाता है कि इस रूप में इनका मंदिर सिर्फ राजस्थान में ही है।
  2. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, दौसामेहंदीपुर बालाजी मंदिर दौसा जिले में स्थित है और यह मंदिर चमत्कारी इलाजों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया जाता है और बड़ी संख्या में लोग यहां आत्मिक शांति की तलाश में आते हैं। इस मंदिर की मान्यता पूरे भारत और विदेशों तक फैली हुई है। मेहंदीपुर में हनुमानजी का बाल रूप है जो भूत, प्रेत, पिशाच, ऊपरी बाधाएं लोगों के शरीर से उतारते हैं। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में ही प्रेतराज सरकार का भी मंदिर है। इस मंदिर में सामान्य भक्तों के दर्शनों के साथ ही ऊपरी बाधाओं और बीमारियों वाले भक्तों की बालाजी के दरबार में पेशी लगती है। अलग से पेशी के लड्डू का प्रसाद भी चढ़ता है।
  3. काले हनुमान मंदिर, जयपुरजयपुर के प्राचीन और पवित्र स्थलों में से एक, काले हनुमान मंदिर अपनी अनूठी मूर्ति और आध्यात्मिक महत्व के लिए विख्यात है। यह मंदिर जयपुर के चांदी की टाक में स्थित है और यहाँ हनुमान जी की मूर्ति काले रंग की है, कहा जाता है कि इस मंदिर में आने वालों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और शनि का दोष कम हो जाता है। यहाँ की हनुमान जी की मूर्ति को शनि देव की शक्तियों से प्रभावित माना जाता है। इसलिए भक्तों का विश्वास है कि इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने से शनि दोष और अन्य नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलती है। काले हनुमान मंदिर में विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
  4. खोले के हनुमानजी मंदिर, जयपुर।जयपुर में अरावली की पहाड़ियों के बीच खोले के हनुमान जी का मंदिर है। इस मंदिर में देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ भी उमड़ती है। खोले के हनुमान जी मंदिर को मनोकामना पूर्ण करने, निसंतान को संतान सुख देने, शारीरिक कष्ट दूर करने वाला, वाद-विवाद से छुटकारा दिलाने के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में श्रीराम दरबार में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां हैं। अन्नकूट के अवसर पर यहां लक्खी मेला भरता है।