5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi : राजस्थान में 13-16 मार्च का वीकेंड, देसी-विदेशी पर्यटकों की बल्ले-बल्ले

Happy Holi : अब होली पर चार दिन का लॉन्ग वीकेंड (13 से 16 मार्च) होने पर जयपुर समेत पूरे राजस्थान में पर्यटन और धार्मिक पर्यटन नई उंचाईयों पर होगा। देसी-विदेशी पर्यटक की बल्ले-बल्ले। जमकर खेलेंगे होली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Mar 2025, 7:03 AM IST

Happy Holi Rajasthan Four Day 13-16 March Weekend Domestic and Foreign Tourists Happy

Happy Holi : आइफा के दौरान जयपुर शहर में 8 से 9 मार्च तक एंटरटेनमेंट टूरिज्म परवान पर रहा। अब होली पर चार दिन का लॉन्ग वीकेंड (13 से 16 मार्च) होने पर जयपुर समेत पूरे राजस्थान में पर्यटन और धार्मिक पर्यटन नई उंचाईयों पर होगा। जयपुर में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि होली पर गुरुवार से लेकर रविवार तक शहर के 80 प्रतिशत होटल बुक हो चुके हैं। इस वीकेंड पर पूरे राज्य में करीब 10 लाख पर्यटकों के आने और पर्यटन से जुडी सभी गतिविधियों से 500 से 600 करोड़ रुपए तक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। होटल संचालकों का कहना है कि वीकेंड के लिए होटलों में कमरे बुक हो रहे हैं। होटलों में कमरों की बुकिंग के ट्रेंड को देखें तो इस वीकेंड पर 20 हजार विदेशी पर्यटक और करीब 1 लाख देसी पर्यटक जयपुर आएंगे।

धार्मिक पर्यटन परवान पर

होली पर चार दिन के वीकेंड पर पर्यटन के साथ ही धार्मिक पर्यटन परवान पर रहेगा। क्योंकि खाटूश्याम मेला परवान पर है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से 2 लाख देसी पर्यटकों के खाटू श्याम आने का अनुमान पर्यटन विशेषज्ञ लगा रहे हैं। इसके अलावा अजमेर, पुष्कर में 2 लाख पर्यटक आने का अनुमान है। इसी तरह उदयपुर, नाथद्वारा, चित्तौड़गढ़ , सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन के लिए भी गुजरात से 5 से 6 लाख पर्यटक आएंगे।

खासा कोठी में धुलंडी उत्सव

धुलंडी पर 14 मार्च को खासा कोठी में धुलंडी उत्सव का आयोजन होगा। इसमें 20 देशों के 3 से 5 हजार विदेशी पर्यटक शामिल होंगे। पर्यटकों को इस धुलंडी उत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को सौंपा एक और बड़ा काम, जानें अब क्या है नया झमेला

पर्यटकों की अच्छी-खासी आवाजाही होगी

चार दिन की छुट्टी होने से देसी और विदेशी पर्यटकों की अच्छी खासी आवाजाही होगी,अधिकांश होटल बुक हो गए हैं, करीब 600 करोड़ रुपए के व्यापार की उम्मीद है।
हुसैन खान, अध्यक्ष, होटल फैडरेशन ऑफ राजस्थान

यह भी पढ़ें :Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर पलटेगा मौसम, जानें 11-12-13-14 मार्च को मौसम कैसा रहेगा