14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

हर घर तिरंगा अभियान: जयपुर में हर आदमी को इस तरीके से मिलेगा तिरंगा..

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जयपुर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

Google source verification

जयपुर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जयपुर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। आम जनता को आसानी से तिरंगा उपलब्ध हो सके इसके लिए पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से एक अलग तरह की पहल की गई है। अब जयपुर शहर की आम जनता पास ही स्थित ई मित्र के जरिए भी तिरंगा ले सकेगी। जयपुर शहर में स्थित 5 हजार ई मित्रों के जरिए जिला प्रशासन 50 हजार तिरंगे आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगा।

 

यह भी पढ़े: Rajasthan के एक लाख स्कूलों में एक करोड़ बच्चे कल एक साथ गाएंगे सामूहिक राष्ट्रगीत


जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि हर ई मित्र पर 10-10 तिरंगे उपलब्ध करवाये जाएंगे और आम जनता निर्धारित दर पर वहाँ से तिरंगा खरीद सकेंगी। जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और इसमें हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ताकि अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके। राजपुरोहित ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र मे ग्राम पंचायतों के माध्यम से आम जनता को तिरंगा उपलब्ध करवाया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी जिला परिषद को दी गई है।

 

यह भी पढ़े: राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक 29 अगस्त से, कैसे खेलेंगे 30 लाख खिलाड़ी, जानिए..

 

जिला कलेक्टर ने कहा की जयपुर शहर में आम जनता भी ई मित्रों के माध्यम से भी तिरंगा खरीद सकेगी इसके अलावा किसी संस्था व एनजीओ को बल्क में तिरंगे की आवश्यकता है तो वह जिला परिषद से ले सकते हैं। आपको बता दें कि इस बार देश 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। केंद्र सरकार ने अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय किया है, ताकि पूरे देश में तिरंगा फहराया जा सके।