31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेहनती मास्टर नहीं बन पाते, नकल करने वाले कलक्टर बन जाते हैं: सांसद किरोड़ी लाल

जनाक्रोश सभाओं में भाजपा ने पेपरलीक प्रकरण पर सरकार को घेरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Sharma

•

Updated: 29 Dec 2022, 6:26 PM IST

मेहनती मास्टर नहीं बन पाते, नकल करने वाले कलक्टर बन जाते हैं: सांसद किरोड़ी लाल

मेहनती मास्टर नहीं बन पाते, नकल करने वाले कलक्टर बन जाते हैं: सांसद किरोड़ी लाल

जयपुर.कोटा.चूरू. राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर विरोध स्वरूप भाजपा का प्रदेशभर में जनाक्रोश अभियान जारी है। कोटा के सांगोद में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सरकार भर्ती परीक्षाओं के नाम पर छलावा कर रही है। भर्ती परीक्षाएं करवाती हैं, बाद में पेपर लीक हो जाता है। लाखों बेरोजगारों के अरमान टूट जाते हैं। वे मास्टर, डॉक्टर, इंजीनियर नहीं बन सकता, लेकिन नकल करने वाला अभ्यर्थी कलक्टर तक बन जाता है। किरोड़ीलाल ने बुधवार रात बयान जारी किया कि भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका एसओजी की मिलीभगत से सुरक्षित जगह पहुंच चुके हैं।
विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र ङ्क्षसह राठौड़ ने कोटा में कहा कहा कि पेपर लीक मामले के तार मंत्रिमंडल से जुड़े हुए हैं, सीबीआई से जांच होनी चाहिए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने चूरू में कहा कि पेपर लीक सरकार का ऐसा पाप है, जिसकी वजह से बच्चे अब सुसाइड कर रहे हैं।
भाजपा नेता वासुदेव देवनानी ने कहा है कि यहां कांग्रेस की नहीं, 'पेपरलीकÓ सरकार है। एक के बाद एक लीक होते पेपर से प्रदेश के परीक्षार्थियों और आमजन में अविश्वास का वातावरण बना है।

मंत्री गुढ़ा ने भी घेरा

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने भी राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा, पेपर को लीक होने से नहीं रोक पाना सरकार की विफलता है। पेपर आउट हो रहे हैं, जिस पर कार्रवाई नहीं होने से युवाओं में भारी निराशा है। उधर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला ने सरकार को अपराध नियंत्रण पर उत्तरप्रदेश से सीखने की नसीहत दे डाली।