1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hariyalo Rajasthan: हरियालो राजस्थान अभियान में अब तक लगे 6 करोड़ से ज्यादा पौधे, जयपुर सबसे आगे

Hariyalo Rajasthan: हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अब तक 6.11 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। वन महोत्सव के दिन ढाई करोड़ पौधे रोपे गए। जयपुर, जैसलमेर और उदयपुर टॉप जिले रहे। वन विभाग ने सर्वाधिक पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने 'मातृ वन' की स्थापना की।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jul 28, 2025

Hariyalo Rajasthan
Play video

Hariyalo Rajasthan (Patrika Photo)

Hariyalo Rajasthan: जयपुर: प्रदेश में हरियालो राजस्थान के तहत 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही राज्य सरकार अब तक 6 करोड़ 11 लाख 9 हजार 308 पौधे लगवा चुकी है। रविवार को राज्यभर में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिलों में पौधे लगाने में जयपुर पहले पायदान पर है, वहीं विभाग में वन विभाग सबसे आगे है।


बता दें कि रविवार को हरियाली तीज के शुभ अवसर पर पूरे राज्य में एक साथ ढाई करोड़ पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किए। इस मौके पर वे जयपुर जिले के मदाऊ गांव (भांकरोटा) स्थित जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर ‘मातृ वन’ की स्थापना किए।


ड्रोन से हुआ बीजारोपण


इस कार्यक्रम में ड्रोन तकनीक की सहायता से बीजारोपण किया गया, जिससे पौधारोपण को और अधिक प्रभावी और व्यापक बनाया।


यह है लक्ष्य


-10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
-6 करोड़ 11 लाख 9 हजार 308 लगे पौधे
-53 प्रजातियों के लगाए गए पौधे


पौधे लगाने में टॉप थ्री जिले


-जयपुर 63,14,142
-जैसलमेर 31,13,450
-उदयपुर 30,71,099


पौधे लगाने में टॉप थ्री विभाग


-वन विभाग 1,62,48,078
-मनरेगा 1,58,86,063
-शिक्षा विभाग 8689332
आंकड़े हरियालो राजस्थान वेबसाइट के अनुसार रविवार रात 9 बजे तक


सिटी पार्क में लगाए पौधे


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को हरियाली तीज पर ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में पौधारोपण किया। इस अवसर पर कुल 108 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए आगे आएं। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Story Loader