राजस्थान में होने वाले उपचुनावों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे लगता है कि हम उपचुनाव जीतेंगे, क्योंकि हमारी सरकार की योजनाओं को देशभर के राज्य अपना रहे हैं…चाहे 25 लाख का बीमा हो, OPS हो, फ्री बिजली हो, सोशल सिक्योरिटी के लिए पेंशन हो, शहरी रोजगार हो, 30 हजार छात्रों को फ्री कोचिंग हो, विदेश में फ्री एजुकेशन हो…ऐसे कई काम है जिनकी गिनती ही नहीं है।