दरअसल, हुआ यूं कि हरियाणा की एक महिला पुलिसकर्मी राजस्थान रोडवेज की बस में सफर कर रही थी, लेकिन बस कंडक्टर के किराया मांगने पर किराया नहीं दे रही थी। इस बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इसमें महिला पुलिसकर्मी कहती हुई नजर आ रही है कि वह किराया नहीं देगी, क्योंकि बस में पुलिस का किराया फ्री होता है। जबकि, बस का कंडक्टर कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि बस में सफर करना है तो 50 रूपये का टिकट लेना ही होगा।