Rajasthan By Election: राजस्थान में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। ऐसे में प्रदेश की चार सीटों (चौरासी, सलूंबर, खींवसर और देवली-उनियारा) पर त्रिकोणीय मुकाबला देखेने को मिल सकता है। सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए है। इन प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ शपथ-पत्र पेश किया। जिसमें संपत्ति को लेकर कई रोचक तथ्य सामने आए।