3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: क्या बजरी माफिया के सामने झुक गई राजस्थान सरकार ? पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा हमला

Crime in Rajasthan: गहलोत ने सरकार से सवाल पूछा है कि क्या अब आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं बची? और क्या माफिया तंत्र को खुली छूट देने की नीति अपनाई जा रही है?

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jun 03, 2025

CM Bhajanlal and Ashok Gehlot

Sand Mafia in Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में बजरी माफिया की बढ़ती हिंसा और अपराध को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार या तो पूरी तरह बजरी माफिया के सामने सरेंडर कर चुकी है या फिर उसके नुमाइंदों की माफिया से मिलीभगत इतनी गहरी हो चुकी है कि रोज हो रही हत्याएं और हमलों का भी कोई मूल्य नहीं रह गया है।

गहलोत ने यह प्रतिक्रिया राजस्थान पत्रिका में प्रका​शित समाचार प्रदेश में बजरी माफिया का ताडंव शीर्षक से प्रका​शित समाचार पर दी है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) पर दी। उन्होंने लिखा –"ऐसा लगता है बजरी माफिया के सामने राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है या फिर सरकार के नुमाइंदों की बजरी माफिया से मिलीभगत इतनी बढ़ गई है कि रोज जा रही इन जानों का भी कोई मूल्य नहीं रह गया है। बजरी माफिया व्यापारी, पुलिस, प्रशासन किसी पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे पर पुलिस, प्रशासन और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।"


यह भी पढ़ें: JDA Plot Scheme: काउंट डाउन शुरू, जेडीए के सस्ते प्लॉट के लिए आवेदन में बचे अब बस 10 दिन, इस योजना में सबसे ज्यादा आवेदन

प्रशासन और पुलिस पर भी उठाए सवाल

गहलोत ने अपने बयान में न केवल सरकार बल्कि पुलिस और प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरी माफिया का आतंक अब इस हद तक बढ़ चुका है कि वे व्यापारियों, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों तक पर हमले करने लगे हैं, लेकिन राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह असहाय बनी हुई है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पर चिंता

पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान उस समय आया है जब प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बजरी माफिया की हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल के दिनों में बजरी को लेकर कई हत्याएं, हमले और फायरिंग की घटनाएं हुई हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है।

गहलोत ने सरकार से सवाल पूछा है कि क्या अब आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं बची? और क्या माफिया तंत्र को खुली छूट देने की नीति अपनाई जा रही है?

यह भी पढ़ें: Farmers Relief: मुख्यमंत्री ने दी अन्नदाता को राहत, 4.5 लाख किसान-पशुपालकों को मिला सीधा लाभ

Story Loader