5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यटन ही नहीं विज्ञान की भी शान, पिंकसिटी के ‘मुकुट’ ने फिर बढ़ाया मान

jaipur : विश्व की पचास सबसे खूबसूरत इमारतों में शुमार हमारा हवामहल

2 min read
Google source verification
पर्यटन ही नहीं विज्ञान की भी शान, पिंकसिटी के 'मुकुट' ने फिर बढ़ाया मान

पर्यटन ही नहीं विज्ञान की भी शान, पिंकसिटी के 'मुकुट' ने फिर बढ़ाया मान

- सौ इमारतों पर अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने माना परफेक्ट
- आगरा के ताज को आठवां स्थान, हवामहल २२वें पायदान पर

पिंकसिटी जयपुर का 'मुकुट' हवामहल दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। यह सिर्फ पर्यटकों का ही मानना नहीं है। अब शोधकर्ताओं ने विज्ञान के आधार पर ाी यह बात मान ली है। शोधकर्ताओं ने हाल ही में दुनियाार की सौ इमारतों का अध्ययन किया, जिसके बाद विज्ञान के सुनहरे अनुपात के अनुसार 50 सबसे परफेक्ट इमारतों का चयन किया गया, जिसमें ाारत की दो इमारतें शामिल हैं। आगरा के ताज महल को जहां इस सूची में आठवां स्थान मिला है। वहीं जयपुर के हवामहल को लिस्ट में २२वां स्थान प्राप्त हुआ है। दुनिया की इन शीर्ष 50 इमारतों में भारत की यही दो इमारतें शामिल हैं।

इनको भी मिली जगह

शोधकर्ताओं के अनुसार इंग्लैंड में सर क्रिस्टोफर व्रेन का डिजाइन किया सेंट पॉल कैथेड्रल लिस्ट में पहले स्थान पर है। साल 1710 में निर्मित इस कैथेड्रल की संरचना का स्वर्ण अनुपात 72.28 प्रतिशत है। सिंगापुर में मरीना बे सैंड्स रिसोर्ट दूसरे ( 70.88 प्रतिशत) और लंदन का वेस्टमिंस्टर एबे तीसरे स्थान (70.50 प्रतिशत ) पर है। वहीं जापान का ओसाका कैसल चौथे (70.38 प्रतिशत), रूस का सेंट बेसिल कैथेड्रल पांचवें (69.10 प्रतिशत), स्पेन का कासा मिला छठे (68.64 प्रतिशत), इटली का लोरेंस कैथेड्रल सातवें स्थान (67.52 प्रतिशत) पर है। सूची में
भारत का ताज महल 67.45 प्रतिशत अनुपात के साथ आठवें स्थान पर है। जयपुर के हवा महल को स्वर्ण अनुपात में 49.18 प्रतिशत अंक मिले और इसी के साथ यह 22वें स्थान पर है। ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा19 वें (52.35 प्रतिशत), सिडनी ओपेरा हाउस 43 वें और अंगकोर वाट 49 वें स्थान पर है। व्हाइट हाउस 17 वें स्थान (53.31 प्रतिशत) पर है।

एेसे निकाला अनुपात


लिप्टन प्लांट आर्किटेक्ट्स के प्रबंध निदेशक जोनाथन प्लांट के अनुसार बिल्डिंग रैंकिंग के लिए दुनिया के 100 सबसे प्रसिद्ध वास्तुशिल्प कार्यों का विश्लेषण कस्टम सॉटवेयर के माध्यम से किया गया। शोधकर्ताओं ने एक इमारत में पाए जाने वाले सबसे सामान्य बिंदुओं का अध्ययन किया है। जिसमें शीर्ष और निचले कोने, परिधि के चारों ओर भवन का केंद्र और समतुल्य बिंदू का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शीर्ष 50 इमारतों के सिर्फ एक चौथाई का निर्माण 19 वीं शताब्दी के बाद किया गया था, जिसमें यूएस शीर्ष पर आ रहा था।