5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य शिविर दोबारा लगाने की मांग, लोगों ने किया हंगामा

क्षेत्र के गांव दुवाटी में चिकित्सा विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर की पूर्व सूचना नहीं होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य शिविर दुबारा लगवाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 31 Jan 2016, 10:01 AM IST

क्षेत्र के गांव दुवाटी में चिकित्सा विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर की पूर्व सूचना नहीं होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य शिविर दुबारा लगवाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से शिविर के लिए पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाया। रामवरन, विजय सिंह, थान सिंह, शकुन्तला, रामवती आदि ने बताया कि विभाग की ओर से शिविर के लिए कोई सूचना नहीं थी, जिसके कारण मरीजों की जांच नहीं करा पाए और स्वास्थ्य कार्ड भी नहीं बने।

डॉ. राहुल कौशिक ने बताया कि दुवाटी गांव में यह शिविर 20 फरवरी को लगना था, लेकिन कुछ दिन पहले ही शिविर का स्थान बदला था, इसी कारण लोगों तक सूचना नहीं पहुंचा पाए। इसी प्रकार 30 जनवरी को विपरपुर गांव में आयोजित शिविर अब 7 फरवरी को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिए।

प्रभारी देवेन्द्र त्यागी ने
बताया कि शनिवार को शिविर में 141 मरीजों की जांचकर दवा देते हुए आवश्यक परामर्श दिए गए। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित 21 मरीजों को रैफर किया गया।