29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उप स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

पीपलू. उपखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्य ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. संगीत चौधरी ने आशान्वित ब्लॉक पीपलू के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ढुढिया, कुरेडा एवं गहलोद स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।