8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी विक्षोभ के असर से यहां हुई बारिश, अगले 12 घंटे के लिए IMD का इन जिलों में ALERT जारी

IMD ALERT: सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण श्रीगंगानगर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। विंड पैटर्न में बदलाव कारण पिछले दो दिन से प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धूप में तल्खी के कारण अब सर्दी का अहसास कम हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 13 Mar 2024, 10:05 AM IST

imd_alert.jpg

Weather News: सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण श्रीगंगानगर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। विंड पैटर्न में बदलाव कारण पिछले दो दिन से प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धूप में तल्खी के कारण अब सर्दी का अहसास कम हो गया है। प्रदेश के आठ शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। मंंगलवार को सबसे अधिक तापमान फलौदी में 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। रात को भी सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री तापमान रात को दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में 10वीं कक्षा की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार के लोग स्तब्ध


मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे में जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आज से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। इससे जोधपुर व बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने के आसार है।