
Demo Pic
राजस्थान के अजमेर जिले एक ग्राम की नाबालिग लड़की ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत कराया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की एक नाबालिग लड़की के सुबह पेट में दर्द हुआ तो परिजन ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार कर दवाइयां दे दी। उसके बाद भी लडकी के पेट दर्द में कमी नहीं आई तो परिजन उसे दूसरे में अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने लड़की को गर्भवती बता कर भर्ती कर लिया।
कुछ घण्टों बाद लड़की ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नहीं थी जानकारी
उक्त मामले में परिजन का कहना है कि लड़की के शरीर मे तेजी से हो रहे बदलाव को उसकी उम्र में होने वाले बदलाव समझ रहे थे। उन्हें ऐसा होने का जरा भी अंदाजा नहीं था। लड़की का परिवार मजदूरी कर गुजारा करता है। फिलहाल पुलिस पीड़ित लड़की के बयान लेने के बाद आगे का अनुसंधान करेगी।
Published on:
12 Mar 2024 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
