राजधानी जयपुर में बुधवार को दोपहर बाद से लगातार रुक-रुककर बारिश का दौर चल रहा है। शाम करीब चार बजे बाद शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। सहकारिता मार्ग, सी स्कीम, सिविल लाइंस, जेएलएन मार्ग, जगतपुरा, सांगानेर सहित कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने सुबह 7.30 बजे तक 133 मिमी बारिश दर्ज की और अगले 2 घंटे बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।