14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Snowfall : नेपाल में हिमस्खलन, सात लापता

Snowfall : नेपाल के पश्चिमी कास्की जिले में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के बाद से चार दक्षिण कोरियाई नागरिक और तीन नेपाल के निवासी लापता है। राहत एवं बचावकर्मियों ने शनिवार को 150 से अधिक विदेशी पर्यटकों को बचा लिया। Heavy snowfall and avalanches have hindered the efforts of rescuers to save seven trekkers including four South Korean nationals gone contactless after an avalanche hit a famous trekking route in western Nepal.

less than 1 minute read
Google source verification
Snowfall : नेपाल में हिमस्खलन, सात लापता

Snowfall : नेपाल में हिमस्खलन, सात लापता

नेपाल में हिमस्खलन, सात लापता
150 विदेशी सैलानियों को बचाया
काठमांडू। नेपाल के पश्चिमी कास्की जिले में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के बाद से चार दक्षिण कोरियाई नागरिक और तीन नेपाल के निवासी लापता है। राहत एवं बचावकर्मियों ने शनिवार को 150 से अधिक विदेशी पर्यटकों को बचा लिया।
स्थानीय अधिकारियों तथा ट्रेङ्क्षकग एजेंसी ने बताया कि लगातार हिमपात के कारण हिमालयी देश के प्रसिद्ध ट्रेङ्क्षकग मार्ग के नजदीक हिमस्खलन हुआ। यह क्षेत्र हिमालय के सबसे ऊंची चोटियों में से एक अन्नपूर्णा आधार शिवर के नजदीक है। अन्नपूर्ण ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 के अध्यक्ष भीम चुरुंग ने कहा है कि चार कोरियाई नागरिक तथा पर्यटकों का पथ प्रदर्शन करने वाले तीन नेपाली से अभी तक सम्पर्क नहीं हो पाया है, जबकि 150 से अधिक नेपाली और विदेशी नागरिकों को इस क्षेत्र से शनिवार को निकाल लिया गया। चुरुंग स्थानीय लोगों और हेलिकॉप्टरों के जरिए राहत एवं बचाव अभियान चलाने वाली टीम में शामिल थे।