3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेरी गेट के सामने ट्रैफिक लाइट से वाहन का आना-जाना बंद, लगाएंगे चक्कर

टोंक रोड और सांगानेरी गेट से आने वाले वाहन किशनपोल में अजमेरी गेट से प्रवेश नहीं कर पाएंगे

2 min read
Google source verification

जयपुर. टोंक रोड और सांगानेरी गेट से आने वाले वाहन किशनपोल में अजमेरी गेट से प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने अजमेरी गेट के सामने न सिर्फ सिग्नल बंद किया है, बल्कि वाहनों के आने-जाने पर भी स्थायी रोक लगाने की पूरी तैयारी कर ली है।

संक्रांति पर्व के बाद संभवत: इसेे लागू कर दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों 3 से 5 किलोमीटर तक का चक्कर लगाकर किशनपोल और इंदिरा बाजार पहुंचना पड़ेगा।इससे ईंधन और समय गंवाना पड़ेगा। यातायात पुलिस गत 20 दिसंबर से इसका ट्रायल कर रही है, अब इसे स्थायी करेगी।

टोंक रोड से आने वाले वाहन किशनपोल बाजार व इंदिरा बाजार में जाने के लिए अजमेरी गेट से पहले अशोक मार्ग व सरस्वती मार्ग से होते हुए एमआइ रोड से प्रवेश करेंगे। वहीं सांगानेरी गेट की ओर से आने वाले वाले वाहन न्यू गेट से प्रवेश कर नेहरू बाजार या चौड़ा रास्ता से होकर किशनपोल बाजार में जाएंगे। पुलिस ने भले ही इस व्यवस्था से जाम के समाधान होने का दावा किया है, लेकिन हकीकत में वाहन चालकों को 2 मिनट का रास्ता तय करने के लिए 15 मिनट से आधा घंटा तक का समय खराब करना पड़ेगा।

व्यवस्था के विरोध में व्यापारी

वाहन चालक राकेश ने बताया कि उसे किशनपोल बाजार जाना था। इसके लिए उसे चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार होकर जाना पड़ा। इसके ना केवल समय खराब हुआ बल्कि पेट्रोल भी खर्च हुआ। उधर, व्यापारी इस व्यवस्था के विरोध में है। व्यापारियों का तर्क है कि इससे व्यापार प्रभावित होगा। लोग बाजार में आने से बचेगे। किशनपोल बाजार में आने वाले वाहन एमआइ रोड की ओर से ही आएंगे, अब यादगार की ओर से नहीं आ पाएंगे।

व्यापार होगा प्रभावित…

किशनपोल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष खूंटेटा ने बताया कि बाजार में वन—वे करने को लेकर डीसीपी से मिले, तब अजमेरी गेट के सामने ट्रैफिक लाइट बंद करने की जानकारी दी। इन्होंने न कोई जानकारी दी और न ही यातायात की नई व्यवस्था को लेकर मौके पर कोई सूचना बोर्ड या संकेतक लगाए हैं। वन-वे से व्यापार चौपट हो जाएगा। इंदिरा बाजार व्यापार मंडल महामंत्री मनीष गुलाटी ने बताया कि डीसीपी ने अजमेरी गेट के सामने ट्रैफिक लाइट को बंद करने के लिए कहा है, इससे हमारा व्यापार प्रभावित हो जाएगा।

यह भी आएगी समस्या

  • यातायात पुलिस किशनपोल जाने के लिए टोंक रोड से आने वाले वाहन चालकों को अशोक मार्ग से एमआईरोड होकर आने के लिए कह रही है। इससे वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।
  • अगर वाहन चालक सरस्वती मार्ग से होकर एमआईरोड आएंगे तो जाम से जूझना पड़ेगा। क्योंकि सरस्वती मार्ग पर अतिक्रमण हो रहे है।
  • एमआइ रोड पर अभी वन—वे है, जहां तेज गति से वाहन अजमेरी गेट की ओर आते हैं, अब अशोक मार्ग व सरस्वती मार्ग के वाहन लिंक रोड से एमआइ रोड पर प्रवेश करेंगे तो दुर्घटना होने का अंदेशा रहेगा।
  • नेहरू बाजार व चौड़ा रास्ता में वाहनों का दबाव बढ़ेगा, चौड़ा रास्ता में पहले से ही जाम की स्थिति रहती है। नेहरू बाजार से आने वाले वाहन चालकों को अजमेरी गेट पर यू—टर्न लेना होगा।इनका कहना है

स्थायी करेंगे
हमने बीस दिन इसका ट्रायल किया है। जो सफल रहा है। सुगम यातायात के लिए इसे स्थायी करेंगे।
सुमित मेहरड़ा, डीसीपी ट्रैफिक

Story Loader