
Rajasthan News: हरमाड़ा थाना पुलिस ने दो मामलों में पकड़ी करीब डेढ़ करोड़ की हरियाणा निर्मित शराब को गुरुवार को आबकारी विभाग की निगरानी में दौलतपुरा थाना भवन के सामने खाली स्थान पर रोलर चढ़ाकर नष्ट कर दिया। इससे क्षेत्र में शराब की बदबू फैल गई।
बाद में जेसीबी से गड्ढा खोदकर टूटी बोतलों को दबा दिया गया। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2017 में हरियाणा निर्मित शराब को हरमाड़ा थाना पुलिस ने जब्त किया था। दोनों मामलों में हरियाणा निर्मित शराब के 2436 कर्टन पकड़े गए थे, जिनका कोर्ट से निस्तारण का आदेश मिला था।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जयपुर जोन दीप्ति कस्वा, सहायक आबकारी अधिकारी शिवकुमार जयपुर शहर, इंस्पेक्टर सीमा कांवट की देखरेख में गुरुवार सुबह साढ़े दस से ड़ेढ बजे तक रोलर चलाकर अवैध शराब का निस्तारण किया गया।
Updated on:
10 May 2024 09:50 am
Published on:
10 May 2024 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
