16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heritage Municipal Corporation दिवाली सजावट के बीच बाजारों में ‘कचरा’

राजधानी में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है, बाजार सजने लगे (Diwali Collective Decoration) है, लेकिन बाजारों में जगह—जगह कचरे के ढेर जयपुर की शान को खराब कर रहे है। दरअसल हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) में बीवीजी के कर्मचारियाें ने अपनी 11 सूत्री मांगाें काे लेकर साेमवार काे हडताल (Employees strike) कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Heritage Municipal Corporation दिवाली सजावट के बीच बाजारों में 'कचरा'

Heritage Municipal Corporation दिवाली सजावट के बीच बाजारों में 'कचरा'

Heritage Municipal Corporation दिवाली सजावट के बीच बाजारों में 'कचरा'

— हेरिटेज नगर निगम में बीवीजी कर्मचारियों की हडताल

जयपुर। राजधानी में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है, बाजार सजने लगे (Diwali Collective Decoration) है, लेकिन बाजारों में जगह—जगह कचरे के ढेर जयपुर की शान को खराब कर रहे है। दरअसल हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) में बीवीजी के कर्मचारियाें ने अपनी 11 सूत्री मांगाें काे लेकर साेमवार काे हडताल (Employees strike) कर दी। एक दिन की हडताल से हेरिटेज निगम क्षेत्र में हूपर नहीं चले और सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। बाजारों में जगह—जगह कचरे के ढेर नजर आए। बीवीजी कम्पनी और कर्मचारियों के बीच वेतन बढोतरी को लेकर हुए आपसी विवाद के बाद कंपनी के कर्मचारी हडताल पर चले गए।

महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि बीवीजी व कर्मचारियों का मांगाें काे लेकर आपसी विवाद है। बीवीजी के कर्मचारियाें द्वारा बार-बार हडताल करने पर सफाई व्यवस्था प्रभावित हाेती है इसकाे लेकर कंपनी काे नाेटिस दिया जाएगा। उन्हाेने कहा कि बीवीजी कंपनी के कर्मचारियाें की हडताल ने हमारा कोई सरोकार नहीं है। इस चेतावनी के बाद कंपनी ने कर्मचारियाें से बात की अाैर शाम तक फिर से कर्मचारी काम पर लौट आये है। अब मंगलवार से सफाई व्यवस्था सुचारू हाे पाएगी।