16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cleaning System Jaipur घर—घर कचरा संग्रहण में हर वार्ड में लगाया एक—एक हूपर

Cleaning System Jaipur हैरिटेज नगर निगम ने बीवीजी कंपनी का ठेका निरस्त करने के बाद घरकृघर कचरा संग्रहण शुरू कर दिया है। Heritage Municipal Corporation हर वार्ड में एक कृएक हूपर को घर-घर से कचरा संग्रहण में लगा दिया गया है। ये हूपर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कचरा संग्रहण करेंगे।

2 min read
Google source verification

शहर में दो शिफ्टों में कचरा संग्रहण होगा। इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सभी जोन उपायुक्तों को सौंपी गई है। नए हूपर आने तक हर वार्ड में यही व्यवस्था नियमित रहेगी। नगर निगम हैरिटेज आयुक्त अवधेश मीणा ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने खुद के संसाधनों से अब घरकृघर कचरा संग्रहण करना शुरू कर दिया है। अभी नगर निगम ने 100 हूपर कचरा संग्रहण में लगाए है। इसके अलावा करीब 200 हूपर लेने के लिए टेंडर कर रखे है। सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों को एक—एक यूनिट कचरा संग्रहण के लिए अलग से दे दी है। निगम प्रशासन अब सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कचरा संग्रहण करेगा। एक वार्ड में दो शिफ्ट में कचरा संग्रहण होगा। 28 दिसम्बर के बाद 200 हूपर और निगम बेडे में शामिल होंगे। इसके बाद निगम के पास 300 हूपर हो जाएंगे। ये हूपर आते ही हर वार्ड में 3—3 हूपर घर—घर कचरा संग्रहण का काम करेंगे।

बीवीजी का दावाए हर वार्ड में लगाए दो हूपर...
उधर, टर्मिनेट की गई बीवीजी कंपनी के जयपुर के प्रोजेक्ट हैड उम्मेद सिंह का कहना है कि हैरिटेज से अनुबंध निरस्त कर दिया है। ऐसे में अब सिर्फ ग्रेटर में ही काम करेंगे। हैरिटेज में काम बंद कर दिया है। सरकार के आदेश मान्य है। उनका कहना है कि अनुबंध निरस्त करने में कहा गया है कि वार्ड में हूपर नहीं जा रहे, जबकि हर वार्ड में दो हूपर लगे हुए थे, हैरिटेज क्षेत्र में 220 हूपर लगा रखे थे। जिन पर नियमित हूटर भी बजता था। उन्होनें कहा कि अब कंपनी के लीगल एडवाइजर जो भी सलाह देंगे, वहीं किया जाएगा।