
जयपुर समारोह से बनाई दूरी तो कार्रवाई तय
जयपुर समारोह से दूरी बनाई तो कार्रवाई तय
— जयपुर समारोह से कार्मिकों ने ही बनाई दूरी, आयोजनों में नहीं हो रहे शामिल
- अब महापौर मुनेश गुर्जर ने ली क्लास
जयपुर। जयपुर समारोह (Jaipur Festival 2021) से जनता तो दूर खुद नगर निगम कार्मिकों ने ही दूरी बना ली है। निगम अधिकारी और कर्मचारी ही जयपुर समारोह के तहत हो रहे आयोजनों में शामिल नहीं हो रहे है। इससे नाराज हैरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) महापौर मुनेश गुर्जर (Mayor Munesh Gurjar) व निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने कार्मिकों को फटकार लगाई है। साथ ही आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये है। इसे लेकर नगर निगम हैरिटेज के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर क्लास लगाई।
महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि जयपुर स्थापना दिवस समारोह में अधिकारियों के नदारद रहना लापरवाही है। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि भविष्य में होने वाले जयपुर स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित नहीं रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेयर मुनेश गुर्जर ने इस संबंध में नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त अवधेश मीणा को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए।
एक दिन पहले मंगलवार को जयपुर समारोह के तहत निगम मुख्यालय में पार्षदों की अंताक्षरी एवं गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षदों में अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई। इस कार्यक्रम में निगम कार्मिकों के साथ पार्षदों ने दूरी बना ली और गिने-चले लोगों को छोड़ कोई नहीं पहुँचा।
Published on:
08 Dec 2021 08:58 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
