
Heritage Municipal Corporation Jaipur सड़क से कचरा होगा गायब... अब होंगे मॉर्डन
Heritage Municipal Corporation Jaipur स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर हैरिटेज नगर गिनम Jaipur ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर अब शहर के कचरा ट्रांसफर स्टेशनों को मॉर्डन बनाया जाएगा। प्रथम चरण में सिविल लाइंस जोन क्षेत्र के दो garbage transfer stations को मॉर्डन बनाया जाएगा। Garbage Transfer Station Modern के लिए हैरिटेज नगर गिनम ने टेंडर कर दिए है। संभवतया इसी माह के अंतिम सप्ताह में संबंधित फर्म को वर्कआॅर्डर जारी कर दिया जाएगा।
घर—घर कचरा संग्रहण के बाद हूपर्स के माध्यम से कचरे को ट्रांसफर स्टेशनों पर लाया जाता है। ये ट्रांसफर स्टेशन आबादी के बीच होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायतें नगर निगम अधिकारियों के साथ कई जगह की भी है। अब हैरिटेज नगर निगम ने जनता की इस शिकायतों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मारने के लिए खुले इन कचरा ट्रांसफर स्टेशनों को मॉर्डन बनाने का काम शुरू कर दिया है। पहले सिविल लाइंस जोन क्षेत्र के दो कचरा ट्रांसफर स्टेशनों को मॉर्डन कचरा ट्रांसफर स्टेशन में बदला जाएगा। अभी हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में तीन कचरा ट्रांसफर स्टेशन बने हुए है। दो कचरा ट्रांसफर स्टेशन को मॉर्डन बनाने के बाद बचे हुए एक कचरा ट्रांसफर स्टेशन को भी मॉर्डन बनाने का काम शुरू होगा।
हैरिटेज नगर निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने बताया कि डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण के बाद जो कचरा एकत्र होता है, उसके लिए हैरिटेज नगर निगम स्मार्ट सिटी के सहयोग से मॉर्डन कचरा ट्रांसफर स्टेशन बना रहा है। अभी प्रथम चरण में सिविल लाइंस जोन क्षेत्र के दो कचरा ट्रांसफर स्टेशनों को मॉर्डन कचरा ट्रांसफर स्टेशन में बदले का प्लान है। इसके लिए हमने टेंडर कर दिए गए है। इस माह के अंतिम सप्ताह तक संबंधित फर्म को वर्कआॅर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद जनता की शिकायतों का निराकण भी होगा, वहीं सड़क पर कचरा—गदंगी भी नजर नहीं आएगी।
मॉर्डन कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर यूं होगा काम....
मॉर्डन कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर कचरा सड़क पर नहीं डालकर सीधे मशीन से मशीन में ट्रांसफर होगा। हूपर सीधे वाहनों में कचरा ट्रांसफर कर सकेंगे। उसके बाद वाहनों से ही सीधे कचरा सेवापुरा डंपिंग यार्ड तक ले जाया जाएगा।
यूं मिलेगी राहत...
— सड़क पर कचरा—गंदगी नहीं होगी, लोगों की शिकायतें होंगी दूर
— आसपास के लोगों को कचरा—गंदगी व बदबू से मिलेगी राहत
— बिमारिया फैलने का डर होगा दूर
— दिनभर कचरा नहीं पड़ा रहेगा, जैसे ही हूपर आएगा, कचरा मशीनों से डंपिंग यार्ड तक पहुंचा दिया जाएगा
Published on:
04 Jan 2022 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
