जयपुर

खुलेआम उपयोग, रोजाना मिल रही 50 किलो से अधिक पॉलीथिन

जयपुर। राजधानी में सिंगल यूज प्लास्टिक का खुलेआम उपयोग हो रहा है। हेरिटेज नगर निगम ने इसके खिलाफ अभियान शुरू किया तो सच्चाई सामने आ गई।

2 min read
Jan 08, 2023
खुलेआम उपयोग, रोजाना मिल रही 50 किलो से अधिक पॉलीथिन

जयपुर। राजधानी में सिंगल यूज प्लास्टिक का खुलेआम उपयोग हो रहा है। हेरिटेज नगर निगम ने इसके खिलाफ अभियान शुरू किया तो सच्चाई सामने आ गई। निगम प्रशासन की टीम रोजाना 50 किलो से अधिक पॉलीथिन जब्त कर रही है, वहीं 50 हजार से अधिक का रोजाना कैरिंग चार्ज भी वसूल किया जा रहा है। निगम अफसरों की मानें तो अभियान नियमित जारी रहेगा।
नए साल की शुरुआत के साथ ही निगम प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई शुरू कर दी। निगम टीम रोजाना 50 किलो से अधिक पॉलीथिन जब्त कर रही है, जबकि 50 हजार से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा रहा है। इसती तादाद में बाजार में मिल रही पॉलीथिन ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की सच्चाई सामने ला दी है।

इन्हें सौंपी जिम्मेदारी...
हेरिटेज नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक के लिए टीम का गठन किया है। निगम स्वास्थ्य शाखा की ओर से 10 सदस्यीय यह टीम बनाई गई है, जिसमें एक सुपरवाइजर बनाया गया है, वहीं 2 सदस्य सतर्कता शाखा के शामिल किए गए है, जबकि 2 वॉचराइडर के साथ 5 सफाई कर्मचारियों केा टीम में शामिल किया गया है।


कब कितनी हुइ जब्ती...
— 3 जनवरी को हेरिटेज निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती अभियान के तहत 80 किलो 500 ग्राम पॉलीथिन जब्त की और 26 हजार 500 रुपए कैरिगं चार्ज भी वसूला
— 4 जनवरी को अभियान के तहत परकोटे के विभिन्न बाजारों से 105 किलो पॉलीथिन जब्त की, वहीं 54 हजार 500 रुपए कैरिंग चार्ज वसूल किया गया
— 6 जनवरी को सिगंल यूज प्लास्टिक जब्ती अभियान के तहत विभिन्न बाजारों से 42 किलो पॉलीथिन जब्त की गई, वहीं 79 हजार 500 रुपए कैरिंग चार्ज वसूल किया गया

कार्रवाई का बढ़ेगा दायरा...
हेरिटेज निगम स्वास्थ्य उपायुक्त आशीष कुमार का कहना है कि सिगंल यूज प्लास्टिक अभियान की कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। ज्यादा बड़ी कार्रवाई प्लास्टिक थैलियों के उपयोग को बंद करने और इसको बेचने वालों को हतोत्साहित करने के लिए की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ बीमारियां भी बांट रहा है।

Published on:
08 Jan 2023 03:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर