13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर हैरिटेज नगर निगम के उपचुनाव की तस्वीर साफ, 27 नवंबर को होगा भाग्य का फैसला

Nagar Nigam Jaipur by-election: हैरिटेज नगर निगम के वार्ड 66 के उपचुनाव में भाजपा ने घनश्याम टेपण को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने रोहित नावरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Google source verification

Nagar Nigam Jaipur by-election: जयपुर। हैरिटेज नगर निगम के वार्ड 66 के उपचुनाव में भाजपा ने घनश्याम टेपण को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने रोहित नावरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र भर दिया है। चुनाव के लिए वोटिंग 25 नवंबर को करवाई जाएगी, जबकि रिजल्ट 27 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

वार्ड 66 की ये सीट भाजपा पार्षद के निधन के बाद से खाली थी, जिस पर पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव करवाने का कार्यक्रम जारी किया था। जयपुर नगर निगम हैरिटेज की स्थिति देखे तो इस वार्ड पर पहले भाजपा के महेश सोयल ने साल 2020 में जीत दर्ज की थी। लेकिन कुछ समय पहले उनकी ब्रेन हेमरेज से मौत होने के बाद ये वार्ड खाली हो गया था। इसके बाद यहां आयोग ने चुनाव करवाने की घोषणा की। कांग्रेस की तरफ से रोहित नावरिया ने नामांकन पत्र भरा है। वहीं भाजपा ने घनश्याम टेपण को मैदान में उतारा है।