18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोगों ने ठानी तो कचरा डिपो बन गया ‘सुंदर कोना’, मंत्री भी देख बोले, जयपुर बन जाए भारत का सबसे स्वच्छ शहर

Heritage Nagar Nigam Jaipur: शहर में कचरा डिपो जहां लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए है, वहीं कुछ लोगों ने कचरा डिपो से परेशान होकर उसे हटाने की ठानी तो वह जगह 'सुंदर कोना' बन गया।

2 min read
Google source verification
photo_2023-06-11_09-31-56.jpg

जयपुर। शहर में कचरा डिपो जहां लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए है, वहीं कुछ लोगों ने कचरा डिपो से परेशान होकर उसे हटाने की ठानी तो वह जगह 'सुंदर कोना' बन गया। लोगों ने कचरा डिपो हटाकर वहां सौन्दर्यीकरण कर दिया। अब वही जगह लोगों को आकर्षित कर रही है। इस देख मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने भी न केवल लोगों की तारीफ की, ब ल्कि कहा कि लोग ऐसे ही सहयोग करें तो जयपुर भारत का सबसे स्वच्छ शहर बन जाए।

शास्त्री नगर, पीतल फैक्ट्री के सामने कामधेनू शॉपिंग सेंटर के पास श्याम मार्ग पर बरसों से कचरा डिपो बना हुआ था। श्याम मार्ग के मुख्य प्रवेश पर ही यह कचरा डिपो होने से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान थे, वहीं वहां आने वाले लोग भी कॉलोनी के प्रवेश गेट पर ही कचरा डिपो होने की कॉलोनी वासियों को उलाहना देते थे। इस पर कॉलोनीवासियों ने नगर निगम प्रशासन को कचरा डिपो हटाने के लिए कहा, कचरा डिपो नहीं हटा तो लोगों ने वहां घास की कारपेट बिछा, गमले रख दिए और लोहे की रैलिंग और जाल लगा दिया। अब यह कचरा डिपो सुंदर कोना बन गया। इससे कॉलोनी के प्रवेश गेट का सौन्दर्यीकरण भी हो गया और यहां से गुजरने वाले लोग इस काम की सराहना भी करने लगे है।

पूरे वार्ड में बनाएंगे 'सुंदर कोना'
स्थानीय पार्षद मनोज मुद्गल का कहना है कि नगर निगम हर माह घर-घर कचरा संग्रहण पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। ऐसे में शहर में सभी कचरा डिपो अवैध है। श्याम मार्ग से कचरा डिपो हटाकर लोगों ने सौन्दर्यीकरण कर दिया है, यह अच्छी पहल है। अब वार्ड के अन्य कचरा डिपो की जगह को भी सुंदर कोना बनाया जाएगा। इस काम में नगर निगम के सहयोग से कचरा डिपो को हटवाकर वहां पौधे लगाए जाएंगे। मुद्गल ने कहा कि नगर निगम को पूरे हैरिटेज क्षेत्र को कचरा डिपो मुक्त कर वहां सुंदर कोना बनाना चाहिए। इससे शहर सुंदर होगा, वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में भी अव्वल आएंगे।

कचरा डिपो बनते लोगों के लिए परेशानी
शहर में हर मार्ग व बाजार के साथ कॉलोनियों में कचरा डिपो आसपास के लोगों के लिए परेशानी के कारण बनते जा रहे है। इन कचरा डिपो से समय पर कचरा भी नहीं उठ पाता, ऐसे में दिनभर कचरा सड़कों पर फैला रहता है। शहर के मुख्य बाजारों में भी दोपहर तक कचरा डिपो पड़ा रहता है।

घर-घर से कचरा संग्रहण, फिर भी सड़क पर कचरा
शहर में घर-घर कचरा संग्रहण हो रहा है, इसके बाद भी सड़क पर कचरा आ रहा है। इससे जगह-जगह सड़कों पर कचरा डिपो बने हुए है। बड़ा सवाल यह है कि जब नगर निगम घर-घर कचरा संग्रहण पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है तो कचरा डिपो पर पाबंदी क्यों नहीं लग पा रही है।