
हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में नए डेयरी बूथ की सौगात, कल इंटव्यू शुरू
जयपुर। हैरिटेज नगर निगम 455 नए डेयरी बूथ आवंटन को लेकर पात्र अभ्यर्थियों का मंगलवार से साक्षात्कार लेगा। 4 अगस्त तक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इसके बाद साक्षात्कार में सफल आवेदकों को डेयरी बूथ का आवंटन किया जाएगा। जबकि जयपुर ग्रेटर नगर निगम 563 नए डेयरी बूथ आवंटन के लिए साक्षात्कार ले चुका है।
हैरिटेज नगर निगम प्रशासन ने डेयरी बूथों के लिए साक्षात्कार के लिए 972 लोगों को चिह्नित किया है। प्रशासन ने साक्षात्कार का टाइमटेबल तय कर लिया है। इसके लिए तीन पैनल बनाए गए है। चार दिन साक्षात्कार लिए जाएंगे, जो रोजाना सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक लिए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए आवेदक को स्वयं उपस्थित होना जरूरी है।
ये दस्तावेज लाने जरूरी
निगम राजस्व उपायुक्त सरोज ढाका ने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज के साथ निगम मुख्यालय में आना होगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, भूतर्पूव सैनिक प्रमाण पत्र, आय का स्व घोषणा प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज की फोटो लाने होंगे।
Published on:
31 Jul 2023 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
