13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल के अंत में मिलेगा तोहफा, शुरू होगी हैरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स, शाही सफर करेंगे पर्यटक, मिलेगी यह सुविधाएं

22 दिसम्बर से दिल्ली से चलेगी शाही ट्रेन, हर शुक्रवार को दिल्ली से होगी रवाना
2 min read
Google source verification
jaipur

जयपुर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग हैरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स शुरू करने जा रहा है। बुधवार को पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णेंद्र कौर (दीपा) ने बताया कि यह ट्रेन 22 दिसम्बर को पटरी पर दौड़ेगी। यानी इस साल के अंतिम सप्ताह और नए साल से पर्यटक शाही ट्रेन का लुत्फ उठा सकेंगे। इसका किराया 19200 प्रतिदिन रहेगा। पर्यटकों की यात्रा को शाही बनाने के लिए ट्रेन में लॉज, बार, महारानी रेस्टोरेंटï, रॉयल स्पा खास होगी। ट्रेन में सवार होने से पहले पर्यटकों का शाही स्वागत भी किया जाएगा।

सफर की शुरुआत दिल्ली से

यह ट्रेन गोल्डन ट्रॉयंगल पर हर शुक्रवार को महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को दिल्ली से चलेगी। इसकी शुरुआत 22 दिसम्बर को होगी। शाही ट्रेन दो रूट पर चलेगी। पहले और तीसरे शुक्रवार को ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर बाद दूसरे दिन जयुपर आएगी। यहां पर पर्यटक हवा महल , जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, सिटी पैलेस देखेंगे। तीसरे दिन रणथम्बौर के नेशनल पार्क जाएंगे। इसी दिन पर्यटक आगरा पहुंचेंगे और ताजमहल देखने के बाद दिल्ली जाएंगे।

चूरू और बीकानेर और धौलपुर भी जाएंगे
वहीं दूसरे और चौथे शुक्रवार को शाही ट्रेन का सफर चार दिन का रहेगा। ये पयर्टक दिल्ली से रामबाग शेखावाटी, चुरू पहुंचेंगे। इसी दिन ताल छापर जाएंगे। यहां पर पर्यटक काले हिरणों का दीदार करेंगे। दूसरे दिन बीकानेर और फिर पर्यटकों को लेकर यह शाही ट्रेन तीसरे दिन गुलाबी नगरी आएगी। यहां पर्यटक हवामहल, जंतर मंतर , आमेर देखेंगे। वहीं चौथे दिन पर्यटक धौलपुर रुकने के बाद आगरा जाएंगे। ताजमहल देखने के बाद दिल्ली के वापस चली जाएगी।

अब तक प्रचार-प्रसार तक नहीं

एक तरफ तो विभाग पर्यटकों को शाही सफर कराने का दावा कर रहा है। लेकिन अब तक इसके प्रचार-प्रसार की कोई योजना तक नहीं बनाई गई है। स्थिति यह है कि आरटीडीसी की सााइट्स पर अब तक कोई लिंक तक नहीं दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन खूबियों के साथ पर्यटन विभाग पर्यटकों को लुभाने की बात कर रहा है, वे सुविधाएं पर्यटकों तक पहुंचेगी कैसे?