12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वल्लभनगर से हिम्मत सिंह झाला और धरियावाद से खेत​ सिंह भाजपा उम्मीदवार घोषित

भाजपा ने वल्लभनगर और धरियावाद से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वल्लभनगर से हिम्मत सिंह झाला और धरियावाद से खेत सिंह मीणा को टिकट दिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Oct 07, 2021

jaipur

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया

जयपुर। भाजपा ने वल्लभनगर और धरियावाद से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वल्लभनगर से हिम्मत सिंह झाला और धरियावाद से खेत सिंह मीणा को टिकट दिया गया है। वल्लभनगर में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया की ही चली है और उन्होंने जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर या उनकी पत्नी को आखिरकार भाजपा का टिकट नहीं लेने दिया।

निर्दलीय उतरेंगे भींडर चुनावी मैदान में-

अब वल्ल्भनगर सीट पर रणधीर सिंह भींडर निर्दलीय ही मैदान में उतरेंगे। ऐसे में भाजपा के सामने ये संकट हैं कि भींडर के सामने भाजपा उम्मीदवार को दिक्कत हो जाएगी। गत चुनाव में भाजपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर था। वहीं भींडर सिर्फ ढाई हजार वोट से चुनाव हारे थे। भाजपा के सामने भीतरघात का खतरा बना रहेगा।

दो विधायकों का हुआ था निधन-
पिछले विधानसभा चुनावों में वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत और धरियावाद से भाजपा विधायक गौतमलाल चुने गए थे। दोनों विधायकों का निधन हो गया था। ऐसे में यहां अब उपचुनाव कराए जा रहे है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 30 अक्टूबर को दोनों सीटों पर मतदान कराया जाएगा और 2 नवंबर को नतीजे आएंगे। इससे पहले एक अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। आठ अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।