जयपुर

हिन्दी दिवस पर देश विदेश में हिंदी का गुणगान हुआ। सरस्वती पूजन कर हिन्दी कविता से मंच सुशोभित हुआ ।

हिंदी दिवस पर साहित्य धारा दुबई और साहित्य सागर जयपुर के तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 14 सितंबर 2023 को काव्यगोष्टि का भव्य आयोजन आ.महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में जयपुर की प्रख्यात कवियत्री नम्रता शर्मा जी के निवास झोटवाड़ा जयपुर में सम्पन्न हुआ।

less than 1 minute read
Sep 18, 2023
हिन्दी दिवस पर देश विदेश में हिंदी का गुणगान हुआ। सरस्वती पूजन कर हिन्दी कविता से मंच सुशोभित हुआ ।

"ज्ञान के सागर में, जीवन की पतवार है पड़ी
चित्त हर ज्ञान से, रच तू गीत नया
हिन्दी के तेज प्रकाश से, हर एक पन्ना रचा
मन के विचारों का शब्दों में रस भरा"
अवसर ही कुछ ऐसा रहा।

साहित्य अर्पण दुबई एवं साहित्य सागर जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस मनाया गया।

राजस्थान
हिंदी दिवस पर साहित्य धारा दुबई और साहित्य सागर जयपुर के तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 14 सितंबर 2023 को काव्यगोष्टि का भव्य आयोजन आ.महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में जयपुर की प्रख्यात कवियत्री नम्रता शर्मा जी के निवास झोटवाड़ा जयपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें कवि सोहन प्रकाश सोहन, राव शिव राज पाल, कन्हैया लाल भ्रमर, सतेंद्र मोहन,कर्नाटका इकाई अध्यक्ष विनीता लवानिया,निशा अमन झा बुधे ,मीता जोशी,राजेश्वरी देवी, सुभाष शर्मा नम्रता शर्मा ललिता सिंह भोला आदि ने अपनी रचनाओं से स्रोताओं का मन मोह लिया सभी पहली बार मिले वह सभी भारत भिन्न-भिन्न प्रान्तों व राज्य रहे विभिन्न भाषाओं में हिन्दी भाषा एक रहीं यही भारतीय संस्कृति की मिसाल देखने को मंच पर मिला हिन्दी भाषा की अपनी यही सबसे बड़ी खासियत है।

संचालन डॉ शिवदत्त शर्मा शिव का रहा कार्यक्रम के अंत मे सभी साहित्यकार गीतकारों को सम्मानपत्र देकर सम्मनित किया गया।

Published on:
18 Sept 2023 06:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर