1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हीरानंद कटारिया बने राजस्थान वुशू संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

राजस्थान वुशू संघ के रविवार को चुनाव संपन्न हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
हीरानंद कटारिया बने राजस्थान वुशू संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

हीरानंद कटारिया बने राजस्थान वुशू संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान वुशू संघ के रविवार को को चुनाव संपन्न हुए। जिसमें हीरानंद कटारिया को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनित किया गया। संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से राजस्थान वुशू संघ का मुख्य संरक्षक लालचंद कटारिया, संरक्षक राजाराम मील, गोपाल सैनी, राजकुमार शर्मा, महावीर कटारिया, चेयरमैन केसी घुमरिया को मनोनित किया गया है। चुनाव अधिकारी जगदीश जलथुरिया ने बताया कि अध्यक्षत हीरानंद कटारिया, उपाध्यक्ष पद पर विष्णु जोशी, राजेंद्र मीणा, सुरेश डोसी, शंकर सिंह नरुका, महासचिव पद पर ममता वर्मा व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनित किया गया है।

निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर हीरानंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान वुशू संघ की ओर से खिलाड़ियों के हित में कार्य किए जाते है। आगे भी संघ का विकास किस तरीके से हो सके, इसे लेकर कार्यकारिणी की ओर से काम किया जाएगा। कटारिया ने इस अवसर पर सभी का आभार जताया और कहा कि वह सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कटारिया ने कहा कि हमारे खिलाड़ी देशभर में नाम रोशन करे। इसके लिए हम प्रयास कर रहें है।

Story Loader