1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिसार से कोयम्बटूर जाने वाली ट्रेन अब रूकेगी एक और स्टेशन पर

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-कोयम्बटूर-हिसार एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का थिविम स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
हिसार से कोयम्बटूर जाने वाली ट्रेन अब रूकेगी एक और स्टेशन पर

हिसार से कोयम्बटूर जाने वाली ट्रेन अब रूकेगी एक और स्टेशन पर

जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-कोयम्बटूर-हिसार एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का थिविम स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22475, हिसार-कोयम्बटूर एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 17 अगस्त को रवाना हुई है, वह रेलसेवा थिविम स्टेशन पर रात साढ़े 12 बजे पहुंचेगी एवं दो मिनट रूकने के बाद रात 12 बजकर 32 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22476, कोयम्बटूर-हिसार एसी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 20 अगस्त से कोयम्बटूर से रवाना होगी, वह रेलसेवा थिविम स्टेशन पर देर रात 3 बजकर 28 मिनट पर पहुंचेगी एवं रात 3 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा बाद बढ़ाया जा सकता है।

गौरतलब है कि हिसार से कोयम्बटूर तक जाने वाली ट्रेन करीब 72 घंटे का सफर तय करती हैं। यह ट्रेन हिसार से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर रवाना होती है, जो तीसरे दिन दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर कोयम्बटूर पहुंचती है। इस दौरान यह ट्रेन सादुलपुर, चुरू, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, नोखा, नागौर, मेड़ता, जोधपुर, लूणी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड आदि स्टेशनों पर ठहराव करती है।