8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hit and Run case :  फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को कुचला

जयपुर में हिट एण्ड रन का एक मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने देर रात गुर्जर की थड़ी अंडर पास में फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Aalok Sharma

•

Updated: 13 Dec 2015, 3:01 PM IST

जयपुर में हिट एण्ड रन का एक मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने देर रात गुर्जर की थड़ी अंडर पास में फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंचकर दुर्घटना थाना दक्षिण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। पुलिस नम्बरों के आधार पर कार मालिक की तलाश करने में जुटी है।


हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। मृतक की उम्र करीब चालीस साल है। पुलिस का मानना है कि कार चालक नशे में हो सकता है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।