मालवीया नगर नागरिक संगठन समिति की ओर से होली दहन और होली मिलन उत्साह से मनाया गया। समिति के महासचिव महेंद्र नागपाल ने बताया कि कार्यक्रम में इलाके में रहने वाले निवासियों ने भाग लिया।
कुमार भविष्य एंड पार्टी के होली फाग के गीतों ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। युवाओं, बच्चों और महिलाओं के साथ वरिष्ठजनों ने गीतों का आनंद लिया। होली मिलन में ठंडाई के साथ साथ कांजी बड़े तथा हल्के नाश्ते का भी आनंद उपस्थित निवासियों ने उठाया।
महासचिव महेंद्र नागपाल ,अध्यक्ष सुशील मित्तल ,महेंद्र शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एच एन विजय कोशा ध्यक्ष, हरीश भक्त्यानी,आशुतोष शर्मा,राजेश भारद्वाज तथा अन्य पदाधिकारियों ने सभी का तिलक लगा कर का स्वागत किया और फूलों से होली खेली।