6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहोश कर महिला ने ज्वैलरी व्यापारी को किया निर्वस्त्र, फिर पैसे हड़पने के लिए अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकियां

पावटा कस्बे में एक ज्वैलरी व्यापारी को हनीट्रेप में फंसाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। प्रागपुरा थानाप्रभारी राकेश मीणा ने बताया कि 19 जनवरी को पावटा निवासी ज्वैलरी व्यापारी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पावटा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है।

less than 1 minute read
Google source verification
honey_trap_case.jpg

पावटा कस्बे में एक ज्वैलरी व्यापारी को हनीट्रेप में फंसाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। प्रागपुरा थानाप्रभारी राकेश मीणा ने बताया कि 19 जनवरी को पावटा निवासी ज्वैलरी व्यापारी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पावटा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। जिस पर दो माह पहले महिला कमलेश देवी दुकान से सोना चांदी का छोटा मोटा सामान ले जाती रहती थी। जो 27 और 28 दिसम्बर को ज्वैलरी की दुकान आई और सोने की अंगूठी खरीदी। जिसमें कुछ रुपए नकद देकर किसी से फोन पर बात करवाकर बाकी रकम ऑनलाइन करने की बात हुई। महिला ने 12 जनवरी को रुपए देने के बहाने अपने घर बुलाया, जहां महिला ने गजेंद्र यादव के साथ मिलकर मारपीट की और नशीला पदार्थ सुंधाकर बेहोश कर दिया।

इसके बाद निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी महिला ने वीडियो वायरल नहीं करने की एवज में 50 हजार रुपए मांगे। परिवादी ने जिस पर लोक लाज के डर से 50 हजार रुपए गजेंद्र यादव को दे दिए। इसके बाद फिर से गजेंद्र ने परिवादी से 1.5 लाख रुपए की मांग की और परिवार को जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।

महिला और युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शनिवार को पुलिस ने हनीट्रैप मामले में आरोपी महिला कमलेश देवी कुमावत निवासी खेलना और गजानंद यादव निवासी फतेहपुरा खुर्द को हिरासत में लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराकर लिए 1 लाख 10 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग