7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में घर में घुस रहा था युवक, परिजनाें ने देखने के बाद पेड़ से बांधकर की जमकर धुनार्इ, माैत

एक युवक की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई। रात को ही उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
Honor Killing Cases in Rajasthan

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में एक युवक की गुरुवार रात पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई। रात को ही उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस इसे फिलहाल हत्या करार दे रही है, जबकि मौके पर मिले साक्ष्य से ऑनर किलिंग से जोड़कर मामले की जांच भी कर रही है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मेंदला निवासी विनोद मीणा (19) गुरुवार रात चतरपुरा में किसी से मिलने पहुंचा था। वहां उसे घर में घुसते हुए परिजनों ने देख लिया और पकड़कर विनोद की धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि उसको पेड़ से बांधकर पीटा गया।

उसकी हालत गंभीर हो गई तो परिजनों ने रात को पुलिस को चोर को पकडऩे की कहकर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने युवक की गंभीर हालत देख लौट गई। इसके बाद रात को ही विनोद के परिजनों को सूचना दी और शुक्रवार तड़के 4 बजे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान शाम करीब 4 बजे विनोद ने दम तोड़ दिया। इसकी भनक लगते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और आनन-फानन में रात को चतरपुरा से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

चल रही जांच
विनोद के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया कि बाबूलाल और राजूलाल शाम को विनोद को लेकर गए थे, जबकि आरोपियों ने कहा कि वह चोरी करने मकान में घुसा था। विनोद के गंभीर मारपीट के बाद अस्पताल में मौत हो गई। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
दीपक खंडेलवाल, निरीक्षक, थाना शिवदासपुरा

फ्लाईओवर के पास होटल पर संदिग्धावस्था मेें बैठे छह युवक आैर छह युवतियों से पूछताछ

रॉ अधिकारी बन थाने पहुंचा युवक आैर फिर हुआ एेसा जो निकल गर्इ हेकड़ी