
- मुहाना सब्जी में आज आलू-प्याज व लहसुन के दाम रहे यथावत
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज टमाटर व हरी मिर्ची सस्ती बिकी। वहीं आज हरी मटर व नींबू के दामों में उछाल देखने को मिला। आज थोक मंडी में देसी टमाटर के दाम 6 से 8 रुपए के बीच रहे तो हाइब्रिड टमाटर के दाम आज 10 से 12 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आज हरी मिर्ची 10 से 15 रुपए के बीच बिकी। वहीं आज मंडी में हरी मटर के दामों में इजाफा हुआ। आज हरी मटर के दाम 55 से 60 रुपए के बीच बोले गए। आज नींबू और महंगा हुआ। आज नींबू के दाम 130 से 135 रुपए के बीच रहे। आज भिंडी भी महंगी बिकी। आज भिंडी के दाम 35 से 50 रुपए के बीच बोले गए। आज ग्वार फली के दामों में भी उछाल देखने को मिला। इनके अलावा आज थोक मंडी में फूल गोभी, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, लॉकी, बैंगन, कद्दू, खीरा, कैरी और तुरई के दाम यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दाम सामान्य बने रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 8 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम आज 8 से 15 रुपए के बीच रहे। आज लहसुन के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली। आज लहसुन के दाम 20 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 10 से 12 रुपए
टमाटर देसी 6 से 8 रुपए
मटर 55 से 60 रुपए
मिर्ची 10 से 15 रुपए
बारीक मिर्च 25 से 30 रुपए
फूल गोभी 15 से 16 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 22 से 25 रुपए
शिमला मिर्च 14 से 16 रुपए
नींबू 130 से 135 रुपए
लोकी 5 से 8 रुपए
भिंडी 30 से 50 रुपए
अदरक 53 से 54 रुपए
ग्वार फली 35 से 50 रुपए
बैंगन 10 से 15 रुपएy
कद्दू 4 से 5 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 5 से 12 रुपए
टिंडा 20 से 35 रुपए
कैरी 32 से 35 रुपए
तुरई 15 से 20 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
-------------------------------------
आलू-प्याज सस्ते
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 8 से 15 रुपए
लहसुन 20 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
07 Apr 2026 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
