7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भजन लाल सरकार के 17 मंत्रियों को आवास आवंटित, छह को अभी बंगलों का इंतजार

- 10 मंत्रियों को सिविल लाइंस, 5 को गांधीनगर और 2 को अस्पताल रोड पर मिले आवास

less than 1 minute read
Google source verification
sec.jpg

जयपुर। भजनलाल सरकार के 17 मंत्रियों को सरकारी आवासों का आवंटन कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 मंत्रियों को सिविल लाइंस, 5 को गांधीनगर और 2 मंत्रियों को अस्पताल रोड के बंगले आवंटित किए हैं। मंत्रिमंडल के छह सदस्यों को अभी आवंटन किया जाना है।

सिविल लाइंस में ये मंत्री रहेंगे

मंत्री मदन दिलावर को सिविल लाइंस स्थित 380 नंबर बंगला, गजेंद्र सिंह खींवसर को 18 डी, बाबूलाल खराड़ी को 383-ए, जोगाराम पटेल को 382, सुरेश सिंह रावत को 385-ए, अविनाश गहलोत को 383, जोराराम कुमावत को 385-बी, कन्हैयालाल चौधरी को 18-ए, गौतम कुमार दक को 381 और झाबरसिंह खर्रा को 18-सी बंगला आवंटित किया गया है।

गांधी नगर में इनका होगा निवास

मंत्री सुमित गोदारा को गांधी नगर में 1/51, संजय शर्मा को बी-5, मंजू बाघमार को 1/55, के.के. विश्नोई को 1/37 और जवाहर सिंह बेढम को 1/18 नंबर का बंगला आवंटित किया गया है।

अस्पताल रोड पर इनको मिले बंगले

मंत्री हीरालाल नागर को अस्पताल मार्ग का 4 नंबर बंगला और विजय सिंह चौधरी को अस्पताल रोड पर 3 नंबर बंगला दिया गया है।

इनको अभी इंतजार

मंत्रिमंडल के 6 सदस्यों को अभी बंगलों का आवंटन नहीं किया गया है। इनमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, मंत्री किरोड़ीलाल मीना, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, ओटाराम देवासी और हेमंत मीणा को आवंटन नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों उपमुख्यमंत्री और किरोड़ीलाल मीना के लिए भी बंगले चिन्हित किए जा चुके हैं, लेकिन अभी आदेश जारी नहीं हुए हैं।

वीडियो देखेंः- Rajasthan Breaking News : चंद्रशेखर की राजस्थान से हुई विदाई, Telangana में BJP का संगठन संभालेंगे

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग