6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीस साल का लड़का दिखाकर शादी की, ससुराल में सुहाग सेज पर मिला कोई और

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Groom And Bride

Groom And Bride

जयपुर
पंद्रह साल की उम्र में घरवालों ने एक लड़की की शादी करा दी। जिस लड़के से शादी हुई उसकी उम्र बीस साल थी। जब लड़की बालिग हुई तो उसे ससुराल भेजने की रस्म हुई। उस समय लड़का नहीं पहुंचा। जब लड़की ससुराल पहुंची तो उसने अपने पति की शक्ल देखी तो उसके होश उड़ गए। सुहाग सेज पर पति की जगह कोई और था और वहीं उसका पति था। मामला पुलिस तक जा पहुंचा तो पता चला कि बीस साल के जिस लड़के की फोटो दिखाकर शादी कराई गई थी उसकी जगह चालीस साल का दूसरा व्यक्ति मौजूद है। घटना धौलपुर जिले के बाड़ी थाना इलाके की है। पीड़िता ने महिला थाने में परिवाद दिया है।

बेहोशी का इंजेक्शन देने का आरोप, रेप करता है देवर
पीड़िता ने अपने परिवाद में बताया कि उसकी शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पहले तो ज्यादा उम्र के पति को देखकर सदमे में आ गई। बाद में जब सब कुछ भुलाकर गृहस्थी बसाने की सोची तो पति का असली चेहरा सामने आने लगा। पति और देवर रेप करते और कई बार तो नशे के इंजेक्शन तक दे देते। इस बीच दो बेटियां हुई तो और ज्यादा मार पडने लगी। कई बार खुद को अलग करने की कोशिश की तो समाज के कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। कुछ दिन सब सही चला फिर से पति और देवर अत्याचार करने लगे।

घर से भागी तो बोले माता—पिता को मार डालेंगे
पीड़ित युवती ने बताया कि पति के प्रताड़नाओं से प्रताड़ित होकर वह 10 दिन पहले घर छोड़कर भाग आई थी। जिसके बाद उसने 6 जुलाई को पति और देवर के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद ससुराल के पास के ही रहने वाले कुछ दबंग उसके घर पहुंचे, जहां दबंगों ने युवती से वापस पति के पास जाने की बात कही। साथ ही दबंगों ने धमकी दी कि अगर युवती अपने पति के पास नहीं जाएगी तो वे उसके माता-पिता को जिंदा नहीं रहने देंगे। दबंगों की धमकी के बाद युवती काफी डर गई। इसी के चलते वह चुप रही। सीओ सिटी धौलपुर सतीश यादव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पीड़िता का मेडिकल कराने की तैयारी है।