26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान आईटी डे पर आई-स्टार्ट राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड की शुरुआत

राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने राजस्थान आईटी डे पर खास आई-स्टार्ट राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड समारोह को आयोजित किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 22 Mar 2023, 2:44 PM IST

राजस्थान आईटी डे पर आई-स्टार्ट राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड की शुरुआत

राजस्थान आईटी डे पर आई-स्टार्ट राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड की शुरुआत

राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने राजस्थान आईटी डे पर खास आई-स्टार्ट राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड समारोह को आयोजित किया था। सभी नवाचारी स्टार्टअप कंपनियों में से फ्लीका इंडिया को राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम में सबसे शीर्ष नवाचारी व्यापार विचार उत्पन्न करने वाले कंपनी के रूप में चुना गया। फ्लीका इंडिया के संस्थापक टीकम जैन को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रथम पुरस्कार ट्रॉफी और 75 लाख रुपए के अनुदान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : नींबू खरीदने जा रहे है तो ये खबर आपके होश उड़ा देगी, दाम सुनकर छूट जाएंगे पसीने

विकास में योगदान के लिए प्रेरित करते है अवार्ड

जैन ने कहा कि जब आपको घरेलू मैदान में पुरस्कार मिलते हैं तो यह आपको राज्य के विकास में योगदान करने के लिए और अधिक प्रेरित करते है। हम भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के लिए राजस्थान का प्रतिनिधित्व करता रहंगे। फ्लीका इंडिया बी-टू-बी हेवी व्हीकल्स सेगमेंट में एक टायर मैनेजमेंट कंपनी है, जो फ्लीट ऑपरेटरों को उनके ट्रकों के टायरों के तकनीकी प्रबंधन के माध्यम से सशक्त बनाती है। देश के प्रमुख राजमार्गों पर 1500 से ज्यादा फ्लीका सेंटर्स द्वारा ट्रकों व टायर मैनेजमेंट में फ्लीका इंडिया लॉजिस्टिक उद्योग को भी बल प्रदान करता है।फ्लीका इंडिया वह स्टार्टअप कंपनी है जो देश में टायर की जांच, रखरखाव और निगरानी सहित टायर प्रबंधन क्षेत्र में क्रांति ला रही है।