5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुझे भी रिजेक्शन मिले, होप नहीं छोड़ी, खुद के टैलेंट पर भरोसा था : कार्तिक

जयपुर आए कार्तिक आर्यन ने पत्रिका गेट पर करवाया फोटो शूट

2 min read
Google source verification
मुझे भी रिजेक्शन मिले, होप नहीं छोड़ी, खुद के टैलेंट पर भरोसा था : कार्तिक

मुझे भी रिजेक्शन मिले, होप नहीं छोड़ी, खुद के टैलेंट पर भरोसा था : कार्तिक

जयपुर. मेरा शुरू से ही एक्टिंग करना गोल रहा है, ग्वालियर शहर से फिल्मों में एक्टिंग के लिए निकला था, लेकिन घर वालों को सिर्फ कॉलेज में पढ़ाई करने के बारे में बताया था। यहां आने के बाद फेसबुक के जरिए ऑडिशन ढूंढ़ता था और फिर तैयारी के साथ ऑडिशन देता था। इस दौरान खूब रिजेक्शन मिले, लेकिन कभी होप नहीं छोड़ी, खुद के टैलेंट पर भरोसा था, लगतार कोशिश करता रहा और पहली फिल्म मिली। यहां से लेकर अब तक की जर्नी मेरी खुद की रही है। यह कहना है, एक्टर कार्तिक आर्यन का। फिल्म भूलभुलैया 2 के प्रमोशन के लिए जयपुर आए कार्तिक ने जवाहर सर्किल िस्थत पत्रिका गेट पर फोटो शूट करवाया और फिर मीडिया से बात की।
डॉक्टर्स की फैमिली से जुड़ाव
कार्तिक ने बताया कि मेरे मम्मी-पापा डॉक्टर है और अब मेरी बहन भी इस प्रोफेशन से जुड़ गई है। ऐसे में हमारा एक्टिंग की दुनिया से कोई नाता नहीं है। जब मुम्बई में मुझ प्यार का पंचनामा मिली और मैंने मम्मी को बताया तो वे फैमिली के साथ मुम्बई आ गई। लव रंजन सर के यहां पहुंचकर मेरा ऑडिशन देखा। हालांकि बाद में मेरे काम को देखकर और लव सर की तारीफ सुनकर उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मैं डॉक्टर फैमिली से जुड़ाव रखता हूं, ऐसे में मम्मी चाहती है कि मैं एक किरदार डॉक्टर का जरूर करूं और मैं उनके लिए उस किरदार की तलाश में जरूर हूं।
दो घंटे वहां दो जहां खुशी मिले
उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैं स्पोर्ट्स को समय देता हूं, फुटबॉल और टेबल टेनिस खेलता हूं। मेरा मानना है कि हेल्थ का ध्यान रखना सबसे जरूरी है और लोगों को दो घंटे वहां बिताने चाहिए, जहां उन्हें खुशी मिलती हो। वह चाहे स्पोर्ट्स हो या जिम, या फिर योग हो। खुश रहने से मेंटली स्ट्रॉन्ग बनेंगे और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित होंगे।