4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो सरकारों में लगातार मुख्य सचिव, नौकरशाही में दिखाया इस IAS ने अपना जलवा

दो सरकारों में लगातार मुख्य सचिव,नौकरशाही में दिखाया इस आईएएस ने अपना जलवा
less than 1 minute read
Google source verification
ias db gupta

राजस्थान में ऐसे उदाहरण कम ही सामने आए हैं जब कोई आईएएस अधिकारी लगातार दो सरकारों में Chief Secretary की कुर्सी पर काबिज रहा हो। लेकिन 1983 बैच के आईएएस अधिकारी डीबी गुप्ता ने इस मिथक को तोड़ दिया है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी रहे आईएएस डीबी गुप्ता को मुख्य सचिव बनाया गया था। लेकिन सरकार बदली और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने। अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनते ही नौकरशाही में यह कयास लगाए जाने लगे कि अब मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को सचिवालय से बाहर भेजा जाएगा और सरकार अपनी पसंद के अधिकारी को मुख्य सचिव बनाएगी।


गहलोत ने दिया था बड़ा ब्रेक
लेकिन कयास सिर्फ कयास ही साबित हुए और मुख्य सचिव डीबी गुप्ता गहलोत सरकार में भी मुख्य सचिव है। मौजूदा मुख्य सचिव डीबी गुप्ता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पसंद कैसे बने इसे लेकर भी कई तरह की चर्चाएं नौकरशाही में हैं।

वरिष्ठ नौकरशाह बताते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिछले कार्यकाल में गुप्ता बेहद ही कम महत्व के विभाग में तैनात थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुप्ता को बडा ब्रेक दिया और वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की कमान दी। इस ब्रेक के बाद गुप्ता लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पसंद बनते गए।


सरकार बदलते ही मैथ्यू को हटाया
वर्ष 2008 में भाजपा की सरकार बनी। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वरिष्ठ आईएएस और राज्य के मुख्य सचिव सीके मैथ्यू को मुख्य सचिव से हटा कर रोडवेज चैयरमेन बना कर सचिवालय से बाहर भेज दिया गया। मैथ्यू उस समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी अफसरों में से एक थे और वित्त विभाग की कमान देने के बाद उनको राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग