10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर के गुप्ता होंगे चूरू के नए कलक्टर

जिले के नए कलक्टर ललित कुमार गुप्ता चूरू से पहले बारां व झालावाड़ में भी कलक्टर रह चुके है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vishwanath Saini

Feb 05, 2016

जिले के नए कलक्टर ललित कुमार गुप्ता चूरू से पहले बारां व झालावाड़ में भी कलक्टर रह चुके है। अलवर के रहने वाले गुप्ता ने बताया कि वे पहले चूरू आकार कामकाज संभालेंगे। इसके बाद क्षेत्र को देखकर प्राथमिकता तय करेंगे। बीई ऑनर्स (सिविल) की पढ़ाई कर चुके गुप्ता भरतपुर, कोटा व झालावाड़ में एडीएम तथा पाली में डीएसओ सहित अनेक विभागों में अधिकारी रह चुके।

इधर, राजसमंद तबादला होने के बाद चूरू जिला कलक्टर अर्चनासिंह ने कहा कि चूरू में सबकुछ कूल है। यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। पत्रिका से बातचीत में कहा, यहां गैनाणियों की समस्या बड़ी है। इसके लिए बहुत बड़े प्रोजेक्ट की जरूरत है तभी यह बुराई दूर हो सकती है। चूरू की अच्छाई बताते हुए कहा कि यहां सबकुछ कूल है।

शांत वातावरण यहां की अलग पहचान है। यहां की जनता ने सरकार के कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लिया और काम को गति देने में भी भूमिका निभाई। जनप्रतिनिधियों ने भी विकास में भागीदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उसकी बदौलत जिले में ओडीएफ का काम तेज गति से हुआ। सवा साल के कार्यकाल में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।