26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US-Iran War: ‘अगर सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारा क्षेत्र छोड़ दे’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी

Iran US Conflict: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिका को फारस की खाड़ी छोड़ने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी सेना ने अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में सैन्य कार्रवाई शुरू करने का दावा किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 10, 2026

Abbas Araghchi and iran latest news

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Photo-IANS)

Iran-US Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया। वहीं अब ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यदि अमेरिका सुरक्षित रहना चाहता है तो उसे फारस की खाड़ी क्षेत्र छोड़ देना चाहिए।

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं किसी भी हमले या धमकी का जवाब देने में सक्षम हैं और क्षेत्र में बाहरी हस्तक्षेप के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

अमेरिका हमारी दृढ़ता की परीक्षा लेना चाहता है- ईरान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि युद्ध में हार के बाद भी अमेरिका हमारी दृढ़ता की परीक्षा लेना चाहता है। हमारी शक्तिशाली सेना किसी भी हमले या खतरे का जवाब देगी। यदि सुरक्षित रहना है तो हमारे क्षेत्र से दूर रहें। फारस की खाड़ी का इतिहास बाहरी घुसपैठियों के दुखद अंजामों से भरा पड़ा है।

बता दें कि ईरानी विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा के तहत सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। CENTCOM के अनुसार, एक दिन पहले अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद राष्ट्रपति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

ईरान के खिलाफ अमेरिका ने किए हमले

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक अमेरिका की सेना ने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा संबंधी हमले शुरू किए। सेना का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की अनुचित आक्रामकता के जवाब में की गई है।

ट्रंप ने किया ये दावा

हालांकि इससे पहले अमेरिकी डोलान्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने होर्मुज के ऊपर गश्त कर रहे एक अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। हालांकि उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मुझे हमारी सेना ने जानकारी दी है कि ईरान ने हमारे अत्याधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। दोनों पायलट सुरक्षित हैं, लेकिन अमेरिका को इस हमले का जवाब देना होगा।

ईरान और इजरायल में भी बढ़ा तनाव

बता दें कि हाल के दिनों में ईरान और इजरायल के बीच भी तनाव बढ़ा है। दोनों देशों के बीच लगातार हमलों की खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें ईरान के एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र और इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने के दावे शामिल हैं।