
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू को मिलाया फोन (Photo-IANS)
Trump Israel Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच एक अहम समझौता होने के बेहद करीब है। इसके अलावा उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया और ईरान के मिसाइल हमलों का जवाब में सैन्य कार्रवाई नहीं करने की अपील की।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी कार्रवाई कर चुके हैं। इजरायल ने हमला किया और ईरान ने जवाब दिया। अब एक और टकराव की जरूरत नहीं है।"
बता दें कि रविवार को ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला कर दिया। यह अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहला बड़ा हमला माना जा रहा है। हमलों को लेकर ईरान ने कहा कि यह कार्रवाई बेरूत में इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। साथ ही ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल दोबारा हमला करता है तो जवाब और व्यापक होगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता अंतिम चरण में है और मौजूदा घटनाक्रम इस प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम एक अंतिम समझौते के बेहद करीब हैं। यह एक अच्छा समझौता होगा और मैं नहीं चाहता कि मौजूदा हालात इसके रास्ते में रुकावट बनें।
ट्रंप के मुताबिक, यदि इजरायल जवाबी हमला करता है तो यह संघर्ष और लंबा खिंच सकता है।
उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा किए गए हमलों में किसी की भी जान नहीं गई है और उम्मीद है कि इजरायल भी जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। अगर ऐसा हुआ तो यह संघर्ष आने वाले कई वर्षों तक चलता रह सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को इंटरव्यू दिया। इस दौरान ट्रंप ने ईरान से बातचीत की मेज पर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौते पर सोमवार, मंगलवार या बुधवार तक हस्ताक्षर होने की संभावना थी, लेकिन ताजा घटनाक्रम से स्थिति जटिल हो गई है।
ट्रंप ने कहा कि हम बहुत करीब थे। अब ईरान को फिर से बातचीत की मेज पर आकर समझौता करना चाहिए।
Published on:
08 Jun 2026 06:51 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
