8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी. रविकांत होंगे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, दो और अधिकारियों को लगाया

भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के नए सीएम के पद की शपथ ली। इसके साथ सीएमओ में अधिकारियों को भी बदल दिया गया है। वरिष्ठ आईएएस टी. रविकांत को सीएम का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे वर्तमान में चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव हैं। नए पद के साथ वे पुराना काम भी देखते रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Dec 15, 2023

टी. रविकांत होंगे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, दो और अधिकारियों को लगाया

टी. रविकांत होंगे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, दो और अधिकारियों को लगाया

भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के नए सीएम के पद की शपथ ली। इसके साथ सीएमओ में अधिकारियों को भी बदल दिया गया है। वरिष्ठ आईएएस टी. रविकांत को सीएम का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे वर्तमान में चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव हैं। नए पद के साथ वे पुराना काम भी देखते रहेंगे। इसी तरह आनंद को सचिव और सौम्या झा को संयुक्त सचिव बनाया गया है। ये दोनों अधिकारी भी अपने वर्तमान पद के साथ सीएम का भी काम देखेंगी। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों में तीनों को अस्थाई तौर पर इस पद पर लगाया गया है।

नौकरशाही में जल्द होगा बदलाव
नए सीएम की शपथ के साथ ही नौकरशाही में बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जल्द ही राजस्थान को नया सीएस, नया डीजीपी भी मिल सकता है। मंत्रियों की शपथ के बाद विभागों के अतिरिक्त और प्रमुख सचिवों में भी बदलाव होगा। मंत्रियों के मुताबिक उनके यहां भी कई अधिकारियों को लगाया जाएगा।

बैरवा ने संभाला पदभार
प्रदेश के नए उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने शपथ ग्रहण के बाद सचिवालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिवारजनों की उपस्थिति में उन्होंने पद संभाला। उन्होंने जनता की सेवा का संकल्प दोहराया और कहा कि निष्ठा भाव के साथ प्रदेश की जनता की सेवा की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan New Cm Oath : शपथ ग्रहण के बाद नए सीएम ले सकते हैं बड़े फैसले